प्रधानमंत्री ने देशनोक में करणी माता मन्दिर में किए दर्शन, देश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की; राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रहे उपस्थित
जयपुर, 22 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को सुबह अपनी बीकानेर यात्रा के दौरान देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणीमाता मन्दिर पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री मोदी ने मन्दिर में माता की आरती उतारी तथा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मन्दिर में दर्शन कर प्रसाद भी चढ़ाया। इस दौरान प्रधानमंत्री को मन्दिर पुजारी ने माता के आशीर्वाद स्वरूप तिलक लगाया। मन्दिर ट्रस्ट द्वारा श्री मोदी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'