ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को पकड़ा, ड्राइवर फरार, हंगामे के बीच आगजनी
Bhilwara News : भीलवाड़ा से बड़ी खबर। भीलवाड़ा काछोला के जहाजपुर-देवली सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात गो तस्कर गोवंश की तस्करी कर ट्रक से ले जा रहे थे। ट्रक का पीछा करते हुए गो भक्तों ने तालाब के निकट ट्रक को रोका। फिर उसमें से गायों को छुड़ाकर ट्रक में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में 40 से 50 गोवंश भरे थे।
गो भक्तों ने ट्रक में लगाई आग
जानकारी के अनुसार जहाजपुर की और से आ रहे ट्रक में लगभग 40 से 50 गौ वंश ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। इसका पता लगने पर गो भक्तों ने ट्रक का पीछा किया। काछोला तालाब किनारे चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गो भक्तों ने गोवंश को बाहर निकाल कर ट्रक में आग लगा दी।
चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया
माहौल बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले रास्ते में ट्रक को रोकने के लिए गो भक्तों में ट्रैक्टरों को गांव में आड़े लगा दिया। चालक ने बाइपास से पहले मोड़ कर फिर सरथला बाइपास की तरफ मोड़ ली। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। काछोला थाना पुलिस गो तस्करों का पता कर रही है।

ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में