भयंकर बवंडर से कांपा मिसौरी, 7 की मौत, कई लोग घायल
अमेरिका के मिसौरी में जोरदार तूफान आया था जिसकी चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान में कई लोग घायल भी हुए हैं। इमारतों में फंसे लोगों की अधिकारी तलाश कर रहे हैं।
तूफान से इमारतों की छतें उड़ी
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार सेंट लुईस के क्लेटन, मिसौरी में दोपहर 2:30 से 2:50 के बीच एक बवंडर आया था। इसने इमारतों की छतें उड़ा दीं। पेड़ और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया।
सेंट लुईस की मेयर कैरा स्पेंसर ने कहा कि 5,000 से अधिक घर प्रभावित हुए। तूफान के दौरान बिजली चले जाने के कारण लगभग 1 लाख लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। यह वास्तव में बहुत विनाशकारी है।
कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान वाले इलाकों में शुक्रवार को रात भर कर्फ्यू लगा दिया गया था। घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं हुई।
अस्पताल की प्रवक्ता के अनुसार, तूफान से प्रभावित 20 से 30 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि, अधिकांश को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। सेंट लुईस में बच्चों के अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हुए हैं।

रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
9 दिन बदलेगा रूट, लीलन एक्सप्रेस जयपुर की जगह फुलेरा में रुकेगी
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री