निकाय चुनाव को लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा संकेत, चरणबद्ध चुनाव की संभावना
Rajasthan News : राजस्थान सरकार प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, परिषद व पालिका) चुनाव नवम्बर में कराने की तैयारी में है। स्वायत्त शासन विभाग की मंशा एक ही माह में एक ही दिन चुनाव कराने की है, इसी आधार पर तैयारी की जा रही है।
लेकिन चुनाव एक साथ होना ही कहलाएगा
हालांकि, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया है कि एक साथ चुनाव का मतलब यह नहीं कि एक ही दिन में सभी जगह चुनाव हों। राज्य निर्वाचन आयोग को लगता है कि एक दिन में यह संभव नहीं है तो उसे 15-20 दिन के भीतर चरणबद्ध तरीके से भी करा सकता है। लेकिन चुनाव एक साथ होना ही कहलाएगा।
अंतिम चरण में है आपत्तियों के निस्तारण
गौरतलब है कि राजस्थान में सभी नगरीय निकायों में वार्ड परिसीमन और पुनर्गठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से तैयार प्रस्ताव पर आम जनता से आपत्तियां मांगी गई थी। इन आपत्तियों के निस्तारण का काम अंतिम चरण में है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर