राजस्थान के विधायक और सांसद जाएंगे गुजरात, नेतृत्व प्रशिक्षण में सीएम भजनलाल की भी भागीदारी
राजस्थान के भाजपा सांसद और विधायक तीन दिनों तक गुजरात में ट्रेनिंग लेने के लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि गुजरात में आयोजित होने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में मौजूदा लोकसभा स्पीकर ओम माथुर और राजस्थान के कम भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। इस ट्रेनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य सांसदों और विधायकों को गुड गवर्नेंस की जानकारी देना है। इसके साथ ही ट्रेनिंग कैंप में विधायकों और सांसदों को एक्टिव रखने और समय-समय पर जनता के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी जानकारियां दी जाएगी।
5 में से 7 में तक होगा आयोजन
इस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के कांवरिया में होने वाला है। जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि राजस्थान के सभी सांसद और विधायक इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां बता दे की ट्रेनिंग कैंप में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन के महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे और विधायक और सांसदों को संबोधित भी करेंगे। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित छबि पहुंच सकते हैं लेकिन पहलगाम मामले की जटिलता के कारण अभी संदेह की स्थिति बनी हुई है।
कई सेशन का होगा आयोजन
3 दिन तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप में प्रतिदिन कई सेशन का आयोजन किया जाएगा। लगातार प्रवक्ता विधायकों और सांसदों को सरकार के सुचालन का पाठ पढ़ाएंगे। यहां सिर्फ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित नहीं रहेंगे बल्कि विधायक और सांसदों की क्लास भी लगाएंगे अर्थात संबोधित भी करेंगे।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण